मुंबई, 29 मई (वेब वार्ता)। मॉनसून का मौसम कुछ लोगों के लिए रोमांटिक होता है, जबकि दूसरों के लिए यह शांति और सुकून का प्रतीक है। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सारा अली खान ने इस बारिश के मौसम पर अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें बारिश बेहद रोमांटिक लगती है और वह इसका भरपूर आनंद लेती हैं।
सारा ने इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत सेल्फी के साथ एक प्यारी सी शायरी भी साझा की। उन्होंने लिखा, 'मॉनसून में भरो मग्गे और कोजी होकर सुनो जमाना लगे, रोमांस वाली फिलिंग जब जागे, थिंक ऑफ आपके प्यारे सगे'।
इस कैप्शन का अर्थ है कि जब बारिश होती है, तो मूड रोमांटिक हो जाता है। ऐसे में जब प्यार का एहसास जागता है, तो अपने खास इंसान को याद करना चाहिए।
फोटो में सारा एक स्टाइलिश और फिट ड्रेस में नजर आ रही हैं, और वह कैमरे के सामने विभिन्न अंदाज में पोज देती दिख रही हैं।
28 मई को, सारा को उनकी आगामी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' के पहले गाने 'जमाना लगे' के लॉन्च इवेंट में देखा गया। इस इवेंट में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा और अन्य सितारे भी मौजूद थे।
'जमाना लगे' का संगीत प्रीतम ने तैयार किया है, जबकि गाने में अरिजीत सिंह और शाश्वत सिंह ने अपनी आवाज दी है।
गाने का वीडियो बारिश के दिन से शुरू होता है, जिसमें आदित्य का किरदार सारा को ट्रेन स्टेशन पर अलविदा कहता है। इसके बाद, अली फजल और फातिमा होली का त्योहार मनाते हुए नजर आते हैं। अंत में, पंकज त्रिपाठी और कोंकणा समुद्र किनारे समय बिताते हैं।
'मेट्रो इन दिनों' का निर्देशन अनुराग बसु ने किया है और यह फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
You may also like
भारतीय शेयर बाजारों ने सप्ताह का अंत सतर्कता के साथ किया, लगातार दिखा कंसोलिडेशन
ब्राजील में प्रवासी समुदाय ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सराहना की, कहा – 'हमें भारतीय होने पर गर्व है'
2022 झारखंड हथियार बरामदगी मामले में एनआईए ने दो माओवादियों के खिलाफ आरोप पत्र किया दायर
मजबूत जीडीपी वृद्धि के बीच एफआईआई भारत में अपना निवेश जारी रखेंगे : विश्लेषक
Stone Treatment : गुर्दे की पथरी से कैंसर का खतरा? डॉक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा